खेल की खबरें | महिला राष्टूीय चैंपियनशिप में गत चैंपियन मणिपुर की भिड़ंत ओडिशा से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. गत चैंपियन मणिपुर मंगलवार को यहां सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में ओडिशा से भिड़ेगा।

कोझिकोड, छह दिसंबर गत चैंपियन मणिपुर मंगलवार को यहां सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में ओडिशा से भिड़ेगा।

बीस बार के राष्ट्रीय चैंपियन मणिपुर ने पहले क्वार्टर फाइनल में रविवार को असम को 2-0 से हराया था। टीम की ओर से किरनबाला चानू और बेबीसाना देवी ने गोल दागे थे।

दूसरी तरफ ओडिशा ने क्वार्टर फाइनल में करिश्मा ओरम और सत्यवती खादिया के गोल की मदद से तमिलनाडु को हराकर उलटफेर किया।

मणिपुर की टीम शानदार फॉर्म में चल रही है। टीम ने ग्रुप ए में अपने तीनों मुकाबले जीते और इस दौरान 21 गोल दागे जबकि उसके खिलाफ एक भी गोल नहीं हुआ।

ग्रुप एफ में ओडिशा ने भी हरियाणा, गुजरात और आंध्र प्रदेश को हराया और तीन मैचों में 18 गोल किए जबकि उसके खिलाफ सिर्फ एक गोल हुआ।

एक अन्य सेमीफाइनल में मंगलवार को ही यहां मिजोरम का सामना रेलवे से होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका