डेल्टा प्लस के खतरे को देखते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी रहेगी अदालत की कार्यवाही

दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप के खतरे के मद्देनजर 23 जुलाई तक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आवश्यक मामलों की सुनवाई करने का निर्णय लिया गया है.

सांकेतिक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नयी दिल्ली, 28 जून: दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप के खतरे के मद्देनजर 23 जुलाई तक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आवश्यक मामलों की सुनवाई करने का निर्णय लिया गया है. दिल्ली उच्च न्यायालय की पूर्ण अदालत ने विधिक अधिकारियों, वकीलों तथा अदालत के कर्मचारियों के मूल्यवान जीवन की क्षति को देखते हुए प्रतीक्षा करने और सावधानी बरतने की नीति अपनाई है. आदेश में यह भी कहा गया कि उच्च न्यायालय में तीन जुलाई से 23 जुलाई के बीच सूचीबद्ध सभी लंबित नियमित या गैर जरूरी मामलों की सुनवाई 21 अगस्त से नौ सितंबर के बीच होगी.

इसी प्रकार का आदेश जिला अदालतों के लिए भी जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि सभी विधिक अधिकारियों को जरूरी मामलों और ‘अंतिम दलील’ वाले मामलों की सुनवाई 23 जुलाई तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये करनी होगी और अन्य मामलों को स्थगित करना होगा.

यह भी पढ़ें- देश की खबरें | बच्चों पर कोवैक्सिन के परीक्षण को रोकने के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय में आवेदन

आदेश में सभी हितधारकों से यथाशीघ्र स्वयं का टीकाकरण करने का भी सुझाव दिया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Scorecard: दिल्ली में कनाडा ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 151 रनों का लक्ष्य, हर्ष ठाकर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Score Update: दिल्ली में कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी कनाडा, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\