देश की खबरें | भारत-पाक तनाव के मद्देनजर कर्नाटक सरकार ने एहतियाती कदम उठाए: सिद्धरमैया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार ने पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर एहतियाती कदम उठाए हैं।

मांडया (कर्नाटक), आठ मई कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार ने पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर एहतियाती कदम उठाए हैं।

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा कि सुरक्षा हितों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन किया जा रहा है।

सिद्धरमैया ने राज्य में बांधों और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ाए जाने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हमने हर जगह अलर्ट जारी कर दिया है, क्योंकि कभी भी कुछ भी हो सकता है। हमने सतर्कता बरती है।’’

उन्होंने कहा कि सभी स्थानों पर ‘मॉक ड्रिल’ आयोजित की जा रही है और केंद्र द्वारा जारी निर्देशों का पालन किया जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इस आरोप के बारे में पूछे जाने पर कि राज्य सरकार ने कर्नाटक में अभी भी मौजूद कुछ पाकिस्तानी नागरिकों को वापस उनके देश भेजने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की है, मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘लगभग सभी लोग चले गए हैं। मैसूर का एक परिवार अदालत चला गया है। शायद ऐसे ही मामलों में कुछ बचे होंगे, नहीं तो सभी चले गए हैं।’’

उन्होंने कहा कि राज्य में अभी भी कितने पाकिस्तानी नागरिक मौजूद हैं, इसकी सही संख्या के बारे में उनके पास जानकारी नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\