देश की खबरें | वाराणसी में बदमाशों ने सर्राफा कर्मचारी और उसके बेटे को गोली मारकर आभूषण लूटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस के पिता और पुत्र को बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जिनकी हालत खतरे से बाहर है।

पुलिस के पिता और पुत्र को बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जिनकी हालत खतरे से बाहर है।

काशी जोन के पुलिस उपयुक्त (डीसीपी) गौरव बंसवाल ने बताया कि भेलूपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात तीन बजे 46 वर्षीय दीपक सोनी मुंबई से गहने ले कर आ रहे थे और उनका बेटा उनको स्कूटी पर स्टेशन से लेकर जा रहा था, तभी कमच्छा क्षेत्र में बदमाशों ने पिता-पुत्र पर गोलीबारी कर दी।

डीसीपी ने बताया कि हमले में दोनों घायल हो गए और बदमाश उनसे जेवर छीनकर फरार हो गये।

उन्होंने बताया कि दोनों पिता-पुत्र को इलाज के लिए बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, दोनों खतरे से बाहर हैं और पूरे शहर में नाका बंदी करके सभी वाहनों की जांच की जा रही है।

भेलूपुर पुलिस के अनुसार दीपक सोनी वाराणसी के गुरुधाम कालोनी के निवासी हैं और एक सर्राफा कारोबारी के यहां काम करते हैं।

पुलिस गहनों की कीमत का आकलन कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड