जरुरी जानकारी | वर्ष 2020-21 में 32.21 करोड़ डॉलर की शराब, बीयर का हुआ निर्यात
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत ने वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान 32.21 करोड़ डॉलर (लगभग 2,507 करोड़ रुपये) मूल्य की 2.47 लाख टन शराब और बीयर समेत अल्कोहल-युक्त उत्पादों का निर्यात किया है। वाणिज्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 10 जून भारत ने वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान 32.21 करोड़ डॉलर (लगभग 2,507 करोड़ रुपये) मूल्य की 2.47 लाख टन शराब और बीयर समेत अल्कोहल-युक्त उत्पादों का निर्यात किया है। वाणिज्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मंत्रालय के अनुसार शराब निर्यात किए जाने वाले देशों की सूची में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), घाना, सिंगापुर, कांगो और कैमरून शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि वैश्विक बाजारों में अनाज के दाने (माल्ट) से बनी बीयर, वाइन, व्हाइट वाइन, ब्रांडी, व्हिस्की, रम और जिन जैसे भारतीय उत्पादों की मांग कई गुना बढ़ गई है।
कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण(एपीडा) ने स्थानीय वाइन की क्षमता के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेलों में कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं।
मंत्रालय ने कहा कि भारतीय शराब उद्योग वर्ष 2010 से 2017 के दौरान 14 प्रतिशत की सालाना चक्रवृद्धि दर से बढ़ा है। यह देश में शराब पेय पदार्थ श्रेणी के तहत सबसे तेजी से बढ़ने वाला उद्योग बन गया है।
इसी कड़ी में वाइन के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए एपीडा ने लंदन वाइन फेयर, 2022 में देश के दस निर्यातकों को भाग लेने की सुविधा भी प्रदान की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)