देश की खबरें | युद्ध और शांति के समय समभाव सेवा से सेना ने मातृभूमि को गौरवांन्वित किया है : राज्यपाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को कहा कि ‘हमारी सशस्त्र सेनाओं ने युद्ध और शांति के समय समभाव से देश की सेवा के अपने लम्बे इतिहास से स्वयं को तथा अपनी मातृभूमि को गौरवांन्वित किया है।’

लखनऊ, 14 अगस्त उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को कहा कि ‘हमारी सशस्त्र सेनाओं ने युद्ध और शांति के समय समभाव से देश की सेवा के अपने लम्बे इतिहास से स्वयं को तथा अपनी मातृभूमि को गौरवांन्वित किया है।’

राज्यपाल पटेल ने शनिवार को राजभवन में ‘आजादी का अमृत’ महोत्सव के अवसर पर वीरता पुरस्कार से सम्मानित सैनिकों तथा उनके परिजनों को सम्मानित करने के बाद कहा, ''देश की सीमाओं का सुरक्षित होना ना केवल देश की अस्मिता एवं सम्मान के लिये आवश्यक है बल्कि देशवासियों की सुख-शान्ति एवं प्रगति के लिये भी अपरिहार्य है।''

उन्होंने कहा, ''हमारी सीमाओं पर कई बार संकट के बादल मंडराए किन्तु हमारे सैनिकों की बहादुरी और राष्ट्र की एकजुटता ने देश की अखंडता एवं सम्मान पर आंच नहीं आने दिया।’’ सैनिकों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, ''यह सत्य है कि सैनिकों के त्याग और बलिदान के कारण ही हम देशवासी सुख शान्ति का जीवन व्यतीत कर पाते हैं।''

राजभवन द्वारा आज जारी बयान के अनुसार, राज्यपाल पटेल ने आज राजभवन में आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर वीरता पुरस्कार से नवाजे गए सैनिकों तथा उनके परिजनों को सम्मानित किया।

सम्मान समारोह में परमवीर चक्र प्राप्त कैप्टन मनोज पांडे (मरणोपरांत) के पिता गोपी चंद पाण्डेय, महावीर चक्र, नौसेना मेडल से सम्मानित कोमोडोर अरविन्द सिंह, वीर चक्र से सम्मानित ब्रिगेडियर प्रशांत कुमार घोष, कर्नल विमल किशनदास बैजल, कर्नल रघुनाथ प्रसाद चतुर्वेदी, मेजर विष्णु स्वरूप शर्मा, हवलदार कुंवर सिंह चौधरी (मरणोपरांत) की पत्नी वीर नारी लक्ष्मी देवी तथा नायक राजा सिंह (मरणोपरांत) की पत्नी वीर नारी चंद्रा देवी, शौर्य चक्र से सम्मानित मेजर कमल कालिया (मरणोपरांत) की पत्नी वीर नारी अर्चना कालिया, लेफ्टिनेंट हरी सिंह बिष्ट (मरणोपरांत) की माता वीर नारी शांति बिष्ट तथा आनरेरी कैप्टन चंचल सिंह, वीर चक्र, विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित ब्रिगेडियर नवीन सिंह, शौर्य चक्र से सम्मानित कर्नल बलराज शर्मा, लेफ्टिनेंट कर्नल ज्योति लामा तथा आनरेरी कैप्टन गोकुल कुमार प्रधान आदि को सम्मानित किया।

इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल योगेन्द्र ढिमरी, सेना के वरिष्ठ अधिकारीगण तथा भूतपूर्व सैनिक एवं उनके पारिवारिक सदस्यगण भी उपस्थित थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\