देश की खबरें | पंजाब की झांकी में राज्य को ज्ञान की भूमिका में दर्शाया गया

नयी दिल्ली, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुई पंजाब की झांकी में राज्य को ज्ञान और विवेक की भूमि के रूप में प्रदर्शित किया गया।

यह झांकी राज्य की ‘इनले-डिज़ाइन’ कला और हस्तशिल्प का सुंदर मिश्रण थी।

इसमें सूफी संत बाबा शेख फरीदजी की छवि भी दर्शाया गया है।

पंजाब मुख्य रूप से एक कृषि प्रधान राज्य है और ऐसे में झांकी में बैलों की एक जोड़ी को प्रदर्शित किया गया।

झांकी में राज्य की समृद्ध संगीत विरासत को भी दर्शाया गया। इसमें पारंपरिक कपड़े पहने एक व्यक्ति अपने हाथ में ढोलक के साथ तुम्बी और खूबसूरती से सजाए गए मिट्टी का घड़ा पकड़े हुए था।

पारंपरिक पोशाक में एक महिला को अपने हाथों से कपड़ा बुनते हुए दिखाया गया था।

हक हक अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)