खेल की खबरें | श्रीकांत मलेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में, प्रणय हारे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने बृहस्पतिवार को यहां मलेशिया मास्टर्स के दूसरे दौर के मैच में आयरलैंड के एनहाट गुयेन को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया लेकिन एच एस प्रणय सीधे गेम में हारकर बाहर हो गए।
कुआलालंपुर, 22 मई भारत के अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने बृहस्पतिवार को यहां मलेशिया मास्टर्स के दूसरे दौर के मैच में आयरलैंड के एनहाट गुयेन को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया लेकिन एच एस प्रणय सीधे गेम में हारकर बाहर हो गए।
श्रीकांत ने दुनिया के 33वें नंबर के खिलाड़ी गुयेन के खिलाफ 59 मिनट तक चले मुकाबले में 23-21, 21-17 से जीत हासिल की। श्रीकांत अंतिम आठ मुकाबले में फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव से भिड़ेंगे।
प्रणय को पुरुष एकल प्री क्वार्टरफाइनल में जापान के युशी टनाका से 9-21, 18-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
दिन में अन्य प्री क्वार्टरफाइनल मैच में भारतीयों में आयुष शेट्टी और सतीश करुणाकरण भी हार गए। पोपोव ने दूसरे दौर के मैच में शेट्टी को 21-13, 21-17 से हराकर बाहर कर दिया।
वहीं करुणाकरण को उन्हें टोमा के भाई और युगल जोड़ीदार क्रिस्टो पोपोव से 14-21, 16-21 से पराजय मिली।
युगल स्पर्धा में तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला ने फ्रांस के ली पालेर्मो और जूलियन मैयो की जोड़ी के खिलाफ 21-17, 18-21, 21-15 से जीत के साथ मिश्रित स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अब उनका मुकाबला चीन के जियांग जेन बैंग और वेई या शिन की जोड़ी से होगा।
महिलाओं के युगल में प्रेरणा अल्वेकर और मृणमई देशपांडे को सु यिन हुई और लिन जिह युन से 9-21, 4-21 से हार झेलनी पड़ी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2025 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

