एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मथुरा में फर्जी किराये की योजना के नाम पर कार मालिकों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार, सात वाहन बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मथुरा में साइबर सेल ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए आकर्षक कार किराए पर लेने के नाम पर लोगों को ठगने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से सात वाहन बरामद किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मथुरा में फर्जी किराये की योजना के नाम पर कार मालिकों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार, सात वाहन बरामद

मथुरा, आठ अप्रैल उत्तर प्रदेश के मथुरा में साइबर सेल ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए आकर्षक कार किराए पर लेने के नाम पर लोगों को ठगने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से सात वाहन बरामद किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी की पहचान वरुण बंसल (35) के रूप में हुई है, जिसने इंस्टाग्राम पेज “ऑरी कार्स” के जरिए टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के लिए 40,000 रुपये मासिक किराये की आय का वादा करके एक शिकायतकर्ता को ठगा। हालांकि, बाद में बंसल वाहन लेकर गायब हो गया।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने जांच के बाद बंसल का पता लगाया और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

पांडेय के अनुसार, बंसल ने उच्च किराये के रिटर्न का वादा करके कार मालिकों को लुभाने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया। इसके बाद वह 4 से 5 लाख रुपये तक की रकम के लिए कारों को गिरवी रख देता था और छिप जाता था, अक्सर पकड़े जाने से बचने के लिए अपना फोन बंद कर लेता था।

पुलिस ने बताया कि बंसल पहले भी इसी तरह के अपराध के लिए मध्यप्रदेश में जेल जा चुका है। उसका एक साथी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2025 09:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).