देश की खबरें | कश्मीर की मस्जिदों में मुसलमानों ने पहलगाम हमले के पीड़ितों के लिए मौन रखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर के मुसलमानों ने पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए 26 लोगों के सम्मान में शुक्रवार को मस्जिदों में एक मिनट का मौन रखा।

श्रीनगर, 25 अप्रैल कश्मीर के मुसलमानों ने पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए 26 लोगों के सम्मान में शुक्रवार को मस्जिदों में एक मिनट का मौन रखा।

शुक्रवार को घाटी की प्रमुख मस्जिदों में तकरीर के दौरान इमामों ने 22 अप्रैल को हुए हमले की निंदा की और घायलों के लिए प्रार्थना की। मस्जिदों में एकत्र हुए मुसलमानों ने मृतकों के सम्मान में एक मिनट का मौन रखा। इमामों ने हमले को अस्वीकार्य बताया और कहा कि कश्मीर के लोग प्रभावित परिवारों के दुख में उनके साथ खड़े हैं।

उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकतें मानवता और इस्लामी शिक्षाओं के खिलाफ हैं।

कई जगहों पर लोगों ने नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन किया, नारे लगाए और अपराधियों को सजा देने की मांग की।

यहां नौहट्टा की जामिया मस्जिद में कश्मीर के मुख्य मौलवी मीरवाइज उमर फारूक ने कहा कि इस हमले ने लोगों के दिलों को झकझोर कर रख दिया है।

उन्होंने नमाजियों को संबोधित करते हुए कहा, “जिस तरह से नरसंहार किया गया - दो दर्जन से अधिक लोगों की पहचान करने के बाद उनके परिवारों के सामने हत्या कर दी गई - वह चौंकाने वाला और अविश्वसनीय रूप से भयावह है।”

उन्होंने कहा कि पूर्ण बंद और विरोध प्रदर्शन करके कश्मीर के लोगों ने इस तरह की कार्रवाइयों के प्रति अपनी पूर्ण अस्वीकृति और पीड़ितों के साथ अपनी एकजुटता व सहानुभूति का एक मजबूत संदेश भेजा है।

इस बीच, यहां लाल चौक पर व्यापारियों ने हमले के विरोध में अपनी दुकानों के सामने काले झंडे फहराए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज