जरुरी जानकारी | बीते वित्त वर्ष में 1,862 एकड़ के 87 भूखंडों के सौदे हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रियल एस्टेट डेवलपर्स वित्त वर्ष 2022-23 में भूमि अधिग्रहण के मामले में सक्रिय रहे और इस दौरान उन्होंने भविष्य की योजनाओं के लिए कुल 1,862 एकड़ के 87 भूखंडों का सौदा किया।

नयी दिल्ली, सात मई रियल एस्टेट डेवलपर्स वित्त वर्ष 2022-23 में भूमि अधिग्रहण के मामले में सक्रिय रहे और इस दौरान उन्होंने भविष्य की योजनाओं के लिए कुल 1,862 एकड़ के 87 भूखंडों का सौदा किया।

रियल एस्टेट परामर्श कंपनी एनरॉक ने बताया कि वित्त वर्ष 2021-22 में लगभग 1,649 एकड़ के 44 भूखंडों के सौदे हुए थे।

एनरॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने बताया कि सौदों का मूल्य 2022-23 और उससे पिछले वित्त वर्ष में समान ही रहा।

उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2022-23 में हुए कुल सौदों में 1,059 एकड़ के कम से कम 76 सौदे सात प्रमुख शहरों में हुए, जबकि शेष 303 एकड़ के 11 सौदे अहमदाबाद, कुरुक्षेत्र, लखनऊ, नागपुर, पंचकूला, पानीपत, रायगढ़ और सूरत जैसे दूसरी व तीसरी श्रेणी के शहरों में हुए।

शीर्ष सात शहरों में 267 एकड़ के सबसे ज्यादा 25 सौदे मुंबई महानगर निगम (एमएमआर) में और उसके बाद 274 एकड़ के 23 सौदे दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में हुए।

जमीन के मामले में सबसे आगे चेन्नई रहा, जहां 292 एकड़ जमीन के नौ सौदे हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\