देश की खबरें | गंगा राम अस्पताल मामले में सूत्र ने कहा, लिपिकीय गलती थी, मामला सुलझाया जा रहा है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने के मामले में सर गंगा राम अस्पताल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने के दो दिन बाद रविवार को अस्पताल सूत्रों ने बताया कि यह एक ''लिपिकीय त्रुटि'' थी और मामले को ''सुलझाया जा रहा है।''

जियो

नयी दिल्ली, सात जून कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने के मामले में सर गंगा राम अस्पताल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने के दो दिन बाद रविवार को अस्पताल सूत्रों ने बताया कि यह एक ''लिपिकीय त्रुटि'' थी और मामले को ''सुलझाया जा रहा है।''

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक के खिलाफ कोविड-19 महामारी विनियमन 2020 के कथित उल्लंघन के लिये भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1282 नए मरीज पाए गए: 7 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दिल्ली सरकार की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार अस्पताल कथित रूप से कोविड-19 जांच के लिये नमूने लेते वक्त आरटी-पीसीआर ऐप का इस्तेमाल नहीं कर रहा था। दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रयोगशालाओं के लिये आरटी-पीसीआर के जरिये नमूने लेना ''अनिवार्य'' है।

इस बीच, अस्पताल के एक सूत्र ने कहा, '' यह एक लिपिकीय त्रुटि थी और मामले को सुलझाया जा रहा है।''

यह भी पढ़े | दिल्ली: पूर्व राज्यसभा सदस्य शाहिद सिद्दीकी के भतीजी की हुई मौत, अस्पताल में बेड तक लेने के लिए CM अरविंद केजरीवाल को करना पड़ा था ट्वीट.

दिल्ली सरकार ने 675 बिस्तरों वाले मशहूर गंगाराम अस्पताल को चार जून को कोविड-19 केन्द्र घोषित करते हुए उसे 80 प्रतिशत बिस्तर कोरोना वायरस रोगियों के लिये आरक्षित करने को कहा था।

प्राथमिकी के अनुसार, ''सीडीएमओ-सह-मिशन निदेशक (मध्य) ने कहा है कि सर गंगा राम अस्पताल तीन जून तक भी आरटी-पीसीआर ऐप का उपयोग नहीं कर रहा है, जो कि कोविड -19 विनियमन 2020 अधिनियम के तहत जारी निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\