जरुरी जानकारी | साल की पहली छमाही में भारत से 8.58 लाख पर्यटक पहुंचे दुबई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घूमने-फिरने के लिए दुबई जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या वर्ष 2022 की पहली छमाही में दोगुना से भी अधिक होकर 8.58 लाख हो गई।

मुंबई, नौ अगस्त घूमने-फिरने के लिए दुबई जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या वर्ष 2022 की पहली छमाही में दोगुना से भी अधिक होकर 8.58 लाख हो गई।

दुबई के अर्थव्यवस्था एवं पर्यटन विभाग (डीईटी) ने मंगलवार को जारी एक बयान में यह आंकड़ा देते हुए कहा कि एक साल पहले की समान अवधि में भारत से दुबई पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या 4.09 लाख थी।

जनवरी-जून, 2022 के दौरान कुल 71.2 लाख विदेशी मेहमान दुबई पहुंचे जो वर्ष 2021 की पहली छमाही की 25.2 लाख विदेशी मेहमानों की संख्या का करीब तीन गुना है। इनमें 22 प्रतिशत पर्यटक पश्चिमी यूरोप से दुबई आए।

दुबई के शहजादा और कार्यकारी परिषद के चेयरमैन शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने कहा, ‘‘पर्यटकों की संख्या में यह बढ़ोतरी दुबई अमीरात की अर्थव्यवस्था की जुझारू क्षमता और गतिशीलता को बयां करती है। यह दुबई के सर्वाधिक पर्यटकों वाला गंतव्य बनने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य के अनुरूप है। आने वाले वर्षों में भी दुबई इस स्थिति को मजबूत करता रहेगा।’’

कोविड महामारी से पहले के साल 2019 की पहली छमाही में दुनिया भर से कुल 83.6 लाख पर्यटक दुबई पहुंचे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now