देश की खबरें | मानहानि शिकायत मामले में रमानी ने कहा-‘अपने बचाव में मैंने सच कबूल किया’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पत्रकार प्रिया रमानी ने बुधवार को दिल्ली की एक अदालत से कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर द्वारा दर्ज कराए गए आपराधिक मानहानि के मामले में अपने बचाव में ‘‘उन्होंने सच कबूला है।’’

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, दो दिसंबर पत्रकार प्रिया रमानी ने बुधवार को दिल्ली की एक अदालत से कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर द्वारा दर्ज कराए गए आपराधिक मानहानि के मामले में अपने बचाव में ‘‘उन्होंने सच कबूला है।’’

रमानी ने अदालत को बताया कि करीब 20 साल पहले अकबर द्वारा किए गए कथित यौन उत्पीड़न के मामले में उन्होंने भलमनसाहत और सबके फायदे के लिए सच स्वीकार किया है। यौन उत्पीड़न की कथित घटना उस वक्त हुई थी जब अकबर पत्रकार थे।

यह भी पढ़े | Haryana Shockers: अश्लील वीडियो बनाकर शख्स दो साल तक करता रहा बलात्कार, हुआ गिरफ्तार.

अकबर ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर उन्हें कथित तौर पर बदनाम करने के लिए रमानी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी।

रमानी ने कहा था कि 2018 में मी टू मुहिम के दौरान अकबर के खिलाफ लगाए गए आरोप उनका सच हैं ।

यह भी पढ़े | COVID-19 Updates in Faridabad: फरीदाबाद में कोविड-19 से पांच और मरीजों की मौत, 263 नए मामले सामने आए.

रमानी ने अपनी वकील रेबेका जॉन के जरिए अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) रवींद्र कुमार पांडे के सामने यह बयान दिया।

रमानी की ओर से जॉन ने कहा, ‘‘अपने बचाव में मैंने सच कबूल किया है। मैंने भलमनसाहत से और सबकी भलाई के लिए सच कबूल किया है। मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि इसने लोक महत्व के सवालों को छुआ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अदालत इस नतीजे पर पहुंचेगी कि मानहानि का कोई मामला नहीं बनता है। मैंने हमेशा अपने बचाव में सच स्वीकार किया है।’’

जॉन ने अकबर को अदालत की अवमानना मामले में दोषी ठहराए जाने के दिल्ली उच्च न्यायालय के एक आदेश का भी उल्लेख किया।

उन्होंने न्यायाधीश को अवगत कराया कि अकबर ने बिना शर्त माफी मांगने के लिए उच्च न्यायालय में एक हलफनामा भी दाखिल किया था।

अकबर ने आरोप लगाया कि रमानी ने उनके इस्तीफा के बारे में लापरवाह तरीके से ट्वीट किया था। इसी के जवाब में रमानी ने अदालत के सामने अपनी बात रखी।

अदालत मामले पर आगे पांच दिसंबर को सुनवाई करेगी। अकबर ने रमानी के खिलाफ 15 अक्टूबर 2018 को आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज करायी थी।

इससे पहले अकबर ने अदालत से कहा था कि रमानी ने उनके लिए मीडिया के ‘सबसे बड़े शिकारी’ जैसे लांछन लगाकर उन्हें बदनाम किया और उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचायी ।

अकबर ने मी टू मुहिम के दौरान कुछ महिलाओं द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के सभी आरोपों से इनकार किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान