देश की खबरें | अभिनेत्री दीपा की मौत के मामले में सहायक निर्देशक को पुलिस ने तलब किया

चेन्नई, 20 सितंबर तमिलनाडु के चेन्नई में अभिनेत्री पॉलीन दीपा की मौत के मामले में शहर की पुलिस ने एक सहायक फिल्म निर्देशक को तलब किया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि ‘ थुप्पारीवालन’ और ‘वैधा’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी 29 साल की दीपा 18 सितंबर को यहां विरुगाम्बक्कम स्थित अपने फ्लैट में मृत मिली थी।

उन्होंने बताया कि अभिनेत्री ने कथित रूप से खुदकुशी की थी।

पुलिस के मुताबिक, उन्हें पड़ोसियों ने दीपा की मौत के बारे में जानकारी दी थी जिसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि अभिनेत्री के घर से एक पत्र मिला है तथा वे सभी कोण से मामले की जांच कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “ हमने अभिनेत्री की मौत के सिलसिले में एक सहायक निर्देशक को तलब किया है। उसे दीपा का करीबी बताया जाता है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)