ताजा खबरें | स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर हमला मामले में दोनों पक्षों ने दर्ज करायी प्राथमिकी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. कुशीनगर जिले के फाजिलनगर में भाजपा समर्थकों द्वारा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर कथित हमले के मामले में बुधवार को दोनो पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गई।

गोरखपुर (उप्र), दो मार्च कुशीनगर जिले के फाजिलनगर में भाजपा समर्थकों द्वारा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर कथित हमले के मामले में बुधवार को दोनो पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गई।

पुलिस ने बताया कि एक पक्ष की ओर से स्वामी प्रसाद मौर्य, उनकी बेटी संघमित्रा मौर्य, पुत्र अशोक मौर्य जबकि दूसरे पक्ष की ओर से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख वशिष्ठ राय उर्फ गुड्डू राय ने प्राथमिकी दर्ज करायी। दोनों पक्षों की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में 39 से अधिक लोगों को नामजद किया गया है।

मंगलवार को चुनाव प्रचार के दौरान खावा पट्टी गांव में स्वामी प्रसाद मौर्य का काफिला और भाजपा का जुलूस आमने-सामने आ गया था, जिसके बाद दोनो पक्षों में झड़प हो गई थी।

सपा उम्मीदवार स्वामी प्रसाद मौर्य और उनकी बेटी संघमित्रा मौर्य ने भाजपा समर्थकों पर एक सुनियोजित हमले का आरोप लगाया था। हालांकि, भाजपा ने इस आरोप का खंडन किया था और पलटवार करते हुए सपा कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया था।

मौर्य हाल में भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए थे और फाजिलनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र सिंह कुशवाहा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर सुनियोजित हमले का आरोप लगाया है और लिखित शिकायतों के आधार पर 39 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें मौर्य पक्ष के 25 और दूसरे पक्ष के 14 नाम शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों की लिखित शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\