देश की खबरें | बिहार विधानपरिषद में नीतीश और राबड़ी के बीच फिर हुई नोक-झोंक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पूर्ववर्ती राबड़ी देवी पर बृहस्पतिवार को एक बार फिर कटाक्ष करते हुए उन्हें याद दिलाया कि वह उनके पति को इस पद से ‘‘हटाये जाने’’ के कारण ही मुख्यमंत्री बन पाई थीं।

पटना, 20 मार्च बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पूर्ववर्ती राबड़ी देवी पर बृहस्पतिवार को एक बार फिर कटाक्ष करते हुए उन्हें याद दिलाया कि वह उनके पति को इस पद से ‘‘हटाये जाने’’ के कारण ही मुख्यमंत्री बन पाई थीं।

कुमार ने राज्य विधानपरिषद में एक चर्चा के दौरान हस्तक्षेप करते हुए, चारा घोटाले में सीबीआई द्वारा आरोपपत्र दाखिल किए जाने के बाद 1997 में राजद सुप्रीमो के इस्तीफे का जिक्र किया।

सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व वाले विपक्षी महागठबंधन के सदस्यों के बीच, राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर सदन में आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिला।

कुमार ने कहा, ‘‘सरकार अपराध की हर घटना की जांच करवाती है और दोषियों को अदालत के कठघरे में लाती है।’’

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में राजद के शासन काल की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘क्या उस समय कुछ किया गया। हिंदू, मुस्लिम का कितना झगड़ा हुआ करता था। लोग केवल अपना प्रचार करने में लगे रहते थे।’’

राबड़ी देवी ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में वह अपने आठ साल के कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में बोल सकती हैं।

वहीं, कुमार ने मगही में उनपर तंज करते हुए कहा, "छोड़ा ना तोहरा कुछ मालूम है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू