देश की खबरें | ठाणे में महिला ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की 24 वर्षीय युवक की हत्या, दोनों गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे शहर में शुक्रवार को एक महिला और उसके दोस्त ने 24 वर्षीय एक युवक पर हमला कर उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

ठाणे, चार अक्टूबर महाराष्ट्र के ठाणे शहर में शुक्रवार को एक महिला और उसके दोस्त ने 24 वर्षीय एक युवक पर हमला कर उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि युवक ने महिला को आपत्तिजनक तस्वीरें भेजकर कथित तौर पर ब्लैकमेल किया था।

एक अधिकारी ने बताया कि मृतक स्वयं सतीश परांजपे पर सुबह शहर के कोपरी इलाके में धारदार हथियार से हमला किया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने हमले के सिलसिले में 20 वर्षीय महिला और उसके दोस्त मयूरेश नंदकुमार धूमल (24) को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि परांजपे ने आरोपी महिला से अप्रैल में एक शादी समारोह में मुलाकात की थी और उसे अपने साथ घूमने के लिए मना लिया।

महिला ने दावा किया कि उसने उसे नशीला पदार्थ दिया तथा उसे अपने घर ले गया और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींचीं।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने आरोप लगाया है कि परांजपे ने उसे ब्लैकमेल किया और मिलने के लिए धमकी भरे संदेश भेजे।

उन्होंने कहा कि महिला ने धूमल को सारी बात बता दी और दोनों ने परांजपे से कहा कि वह तस्वीरें डिलीट कर दे।

अधिकारी ने बताया कि विवाद के बाद धूमल ने धारदार हथियार से परांजपे पर कथित तौर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Most Sixes For India vs Pakistan In T20I: भारत बनाम पाकिस्तान टी20 मुकाबले में इन बल्लेबाजों ने मचाया हैं कोहराम, जड़ें हैं सबसे ज्यादा छक्के

CBSE Board Exams 2026: 17 फरवरी से शुरू होंगी सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं, पहले दिन गणित और बायो-टेक्नोलॉजी का पेपर; जानें जरूरी गाइडलाइंस

India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नीदरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, ट्रैविस हेड और मिशेल मार्श ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\