देश की खबरें | तवांग में पिछले सप्ताह कुछ देर के लिए ठन गई थी भारतीय, चीनी सैनिकों में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच पिछले हफ्ते अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में यांग्त्से के पास कुछ देर के लिए ठन गई थी और इसे स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार दोनों पक्षों के स्थानीय कमांडरों के बीच बातचीत के बाद सुलझाया गया। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच पिछले हफ्ते अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में यांग्त्से के पास कुछ देर के लिए ठन गई थी और इसे स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार दोनों पक्षों के स्थानीय कमांडरों के बीच बातचीत के बाद सुलझाया गया। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

समझा जाता है कि यह नोंकझोंक लगभग दस दिन पहले उस वक्त हुई जब 100 चीनी सैन्यकर्मियों ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की लेकिन उन्हें वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया गया।

पिछले सप्ताह सीमा पार करने के बाद कुछ चीनी सैन्य कर्मियों को भारतीय सैनिकों द्वारा हिरासत में लिए जाने की खबरों पर टिप्पणी करने के लिए पूछे जाने पर, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने बीजिंग में कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘मुझे प्रासंगिक जानकारी नहीं है।’’

सैनिकों के आमने-सामने की नई घटना उत्तराखंड के बाराहोती सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) को लगभग 100 चीनी सैनिकों द्वारा पार किए जाने के हफ्तों बाद हुई।

सूत्र ने बताया, ‘‘परस्पर समझ के मुताबिक पीछे हटने से पहले कई घंटों तक बातचीत चल सकती है। हालांकि, बलों को किसी तरह का नुकसान नहीं होता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत-चीन सीमा का औपचारिक रूप से सीमांकन नहीं हुआ है और इसलिए एलएसी को लेकर दोनों देशों की समझ में अंतर है।’’

इसने कहा कि दोनों पक्ष अपनी धारणा के अनुसार गश्त गतिविधियां करते हैं।

सूत्र ने कहा, ‘‘जब भी दोनों पक्षों के गश्ती दल मिलते हैं, तो स्थापित प्रोटोकॉल और दोनों पक्षों द्वारा सहमत तंत्र के अनुसार स्थिति का प्रबंधन किया जाता है।’’

सूत्र ने कहा, ‘‘आपसी समझ बनने से पहले ‘फिजिकल इंगेजमेंट’ कुछ घंटों तक चल सकता है। हालांकि, कोई नुकसान नहीं हुआ है।’’

यह घटना पूर्वी लद्दाख विवाद पर दोनों पक्षों के बीच उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता के एक और दौर से पहले हुई। एक सूत्र ने बताया कि अगले तीन-चार दिनों में कोर कमांडर स्तर की वार्ता होने की संभावना है।

ताजा गतिरोध के बारे में सूत्रों ने कहा कि दोनों पक्ष अपनी-अपनी समझ के साथ गश्त गतिविधियां करते हैं और जब भी सैनिकों के बीच बहस होती है, स्थिति को स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार सुलझाया जाता है।

घटना से अवगत लोगों ने कहा कि क्षेत्रों को लेकर अलग-अलग धारणाओं के बावजूद दोनों देशों के बीच मौजूदा समझौतों और प्रोटोकॉल के पालन से शांति बनाए रखना संभव है।

पिछले महीने चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के करीब 100 जवानों ने उत्तराखंड के बाराहोती सेक्टर में एलएसी का उल्लंघन किया था।

तवांग की यह घटना पूर्वी लद्दाख में एलएसी के पास कई इलाकों में करीब 17 महीने से भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच जारी विवाद के बीच हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\