देश की खबरें | सशस्त्र बलों के समर्थन में कांग्रेस ने निकाली 'तिरंगा यात्रा'

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम देने वाले भारतीय सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए शुक्रवार को 'तिरंगा यात्रा' का आयोजन किया।

रायपुर, नौ मई छत्तीसगढ़ में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम देने वाले भारतीय सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए शुक्रवार को 'तिरंगा यात्रा' का आयोजन किया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज भारतीय सेना के सम्मान में रायपुर के इंदिरा गांधी चौक कालीबाड़ी से जयस्तंभ चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली और सेना को सलामी दी।

तिरंगा यात्रा के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय का घोष करते हुए पदयात्रा की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इस दौरान कहा कि तिरंगा यात्रा देश के मान और सम्मान के लिए, देश की एकता और भाईचारा के लिए तथा एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए है।

बैज ने कहा, ''वर्तमान में हमारा देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। भारत की सेना पाकिस्तान के आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दे रही है, इसके लिए कांग्रेस पार्टी सरकार के साथ खड़ी है। साथ ही सेना के मनोबल को बढ़ाने के लिए एकता, वीरता और उनके शौर्य के सम्मान में कांग्रेस ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया है।''

तिरंगा यात्रा में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत, प्रभारी सचिव जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड़, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\