दक्षिण अफ्रीका में शिक्षक ने हिंदू विद्यार्थी की कलाई से कलावा काटा, समुदाय ने कार्रवाई की मांग की
दक्षिण अफ्रीका में एक शिक्षक ने कथित तौर पर एक हिंदू विद्यार्थी की कलाई से कलावा काट दिया, जिसके बाद समुदाय के सदस्यों ने इस "असंवेदनशील और गैरजिम्मेदाराना" कृत्य की निंदा की।
जोहानिसबर्ग, 4 फरवरी : दक्षिण अफ्रीका में एक शिक्षक ने कथित तौर पर एक हिंदू विद्यार्थी की कलाई से कलावा काट दिया, जिसके बाद समुदाय के सदस्यों ने इस "असंवेदनशील और गैरजिम्मेदाराना" कृत्य की निंदा की. यह घटना पिछले सप्ताह क्वाजुलु-नताल प्रांत के ड्रेकेंसबर्ग सेकेंडरी स्कूल में हुई.
दक्षिण अफ्रीकी हिंदू महासभा (एसएएचएमएस) ने शिक्षक द्वारा हिंदू विद्यार्थी की कलाई से कथित तौर पर पवित्र कलावा काटे जाने के बाद शिक्षा अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है. शिक्षक का दावा था कि स्कूल सांस्कृतिक या धार्मिक प्रतीकों को पहनने की अनुमति नहीं देता है. यह भी पढ़ें : बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार ने सुरक्षा प्रमुखों से धार्मिक अल्पसंख्यकों की रक्षा करने को कहा
संगठन ने रविवार को एक प्रेस बयान में कहा, "एसएएचएमएस एक शिक्षक द्वारा हिंदू विद्यार्थी का कलावा काटने की असंवेदनशील और गैरजिम्मेदाराना कार्रवाई की कड़ी निंदा करता है."
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2025 08:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

