देश की खबरें | सहारनपुर में ‘पेंड्रोल क्लिप’ खोलकर पटरी पर रखी, हादसा टला, अधिकारी मौके पर पहुंचे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के सहरानपुर-अंबाला रेल खंड पर सरसावा रेलवे स्टेशन के समीप कथित तौर पर ‘पेंड्रोल क्लिप’ खोलकर पटरी पर रख दी गई जिसकी सूचना मिलने पर रेलगाड़ियों का परिचालन रोक दिया गया। अधिकारियों शुक्रवार को यह जानकारी दी।
सहारनपुर (उप्र), 15 नवंबर उत्तर प्रदेश के सहरानपुर-अंबाला रेल खंड पर सरसावा रेलवे स्टेशन के समीप कथित तौर पर ‘पेंड्रोल क्लिप’ खोलकर पटरी पर रख दी गई जिसकी सूचना मिलने पर रेलगाड़ियों का परिचालन रोक दिया गया। अधिकारियों शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात की है जब रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के गश्ती दल ने सरसावा रेलवे स्टेशन के निकट खंभा नंबर-199 के पास ‘पेंड्रोल क्लिप’ को पटरियों के ऊपर रखा देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी।
‘पेंड्रोल क्लिप’ स्लीपर और पटरियों को आपस में जोड़ने का काम करती है इसके न होने से हादसे का खतरा हो सकता है।
अंबाला मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम), राजकीय रेलवे पुलिस, आरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ रेलवे अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डीआरएम मंदीप सिह ने कहा, ‘‘इस बात की जांच की जा रही है कि यह किसी की शरारत है या किसी ने साजिश के तहत ‘पेंड्रोल क्लिप’ को खोलकर पटरियों पर रख दिया।’’
उत्तर प्रदेश में पहले भी इस तरह की रेलगाड़ियों को पलटाने की कोशिश की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2024 02:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

