देश की खबरें | राजस्थान में लोगों ने घरों में हर्षोल्लास व उत्साह से मनाई जन्माष्टमी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में जन्माष्टमी का पर्व लोग घरों में ही रहकर हर्षोल्लास, उत्साह और धूमधाम से मना रहे हैं। कोरोना वायरस महामारी के चलते सभी प्रमुख मंदिरों के बंद होने के कारण जहां लोगों में मायूसी है वहीं शहर के कुछ मंदिर प्रशासन की ओर से डिजिटल दर्शन के लिये विशेष व्यवस्था की गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 12 अगस्त राजस्थान में जन्माष्टमी का पर्व लोग घरों में ही रहकर हर्षोल्लास, उत्साह और धूमधाम से मना रहे हैं। कोरोना वायरस महामारी के चलते सभी प्रमुख मंदिरों के बंद होने के कारण जहां लोगों में मायूसी है वहीं शहर के कुछ मंदिर प्रशासन की ओर से डिजिटल दर्शन के लिये विशेष व्यवस्था की गई है।

जयपुर के आराध्यदेव गोविंद देव जी के मंदिर में जन्माष्टमी के पर्व पर प्रशासन की ओर से मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। अर्धरात्रि को विधिवत पूजा और मंत्रोच्चार के साथ भगवान कृष्ण का अभिषेक करवाया जायेगा। आमजन का मंदिर में प्रवेश बंद होने के कारण लोगों ने आनलाइन गोविंद देव जी के दर्शन करके विशेष झांकियों का आनंद उठाया।

यह भी पढ़े | कोरोना के धरावी में 9 नए मरीज पाए गए: 12 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

शहर के मानसरोवर, जगतपुरा स्थित इस्कान मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। मंदिरों में अर्धरात्रि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव विधिवत मनाया जायेगा।

कोरोना वायरस संक्रमण महामारी के चलते देश विदेश में विख्यात रींगस स्थित खाटू श्याम का मंदिर बंद है। कल रात से मंदिर के आसपास के बाजारों में भी शून्य यातायात घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़े | CONFIRMED: करीना कपूर और सैफ अली खान दोबारा बनने जा रहे हैं पैरेंट्स, साथ मिलकर फैंस को बताया गुड न्यूज.

खाटूश्याम जी थाने की थानाधिकारी पूजा पूनियां ने बताया कि कल रात मंदिर के आसपास से आठ लोगों के संक्रमित पाये जाने के बाद आसपास के बाजारों में भी श्रृद्धालुओं के प्रवेश पर आगामी आदेश तक प्रतिबंध लगा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि मंदिर के आसपास के एक किलोमीटर के क्षेत्र को बेरिकेटिंग करके पूर्णतया सील कर दिया गया है।

इसी तरह उदयपुर जिले के नाथद्वारा स्थित विख्यात श्रीनाथ जी के मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। श्रृद्धालुओं के लिये मंदिर में प्रवेश बंद है। वहीं मंदिर में जन्माष्टमी के पर्व पर बुधवार सुबह पंचामृत स्नान के बाद ठाकुर जी का विशेष श्रृंगार किया गया।

मंदिर के जनसम्पर्क अधिकारी गिरीश ने बताया कि जन्माष्टमी के पर्व पर जागरण की झांकी रात 9.30 बजे से 11.30 बजे तक खुलेगी लेकिन उसमें श्रृद्धालुओ को प्रवेश नहीं दिया जायेगा। उस दौरान ठाकुर जी का कीर्तन, पदगायन होगा। ठाकुर जी के प्राग्ट्य के बाद रसाला के चौक में उनके स्वागत और सम्मान में 21 तोपों की सलामी दी जायेगी। यह परंपरा रियासत काल से लगभग 350 साल से लगातार चल रही है। उसके बाद ठाकुर जी को महाभोग लगाया जायेगा।

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं और लोगों से घरों में रहकर इसे मनाने की अपील की है।

राज्यपाल मिश्र ने कहा है कि भगवान श्री कृष्ण ने अन्याय का प्रतिकार करके शाश्वत सत्य एवं निष्काम कर्म के महत्व की स्थापना की। उन्होंने कहा कि हमें युग पुरुष श्री कृष्ण के उपदेशों से प्रेरणा लेनी चाहिये। राज्यपाल ने कहा कि हमें घर में रहकर ही पूजा पाठ करनी है। घर में पूजा पाठ के दौरान एकदूसरे से दूरी बनाकर रखनी है।

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने दुनिया को ज्ञान, कर्म एवं भक्ति का अनमोल संदेश दिया। भगवान श्री कृष्ण ने भगवद्गीता के माध्यम से श्रेष्ठ जीवन के लिए जो उपदेश दिया, वह हमें सदैव निष्काम कर्म करने, अन्याय का प्रतिकार करने और बेसहारा लोगों के कल्याण के लिए प्रेरित करता है।

उन्होंने अपील की है कि कोविड-19 महामारी के कारण लोग घर पर रह कर ही पूजा-अर्चना करें और एकदूसरे से दूरी बनाकर यह त्योहार मनाएं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\