एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान में कांग्रेस विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री के घर पर धरना दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस के एक विधायक ने अपने निर्वाचन क्षेत्र से चार चिकित्सकों के तबादलों पर नाराजगी जताते हुए शनिवार को यहां स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा के आवास पर धरना दिया।

देश की खबरें | राजस्थान में कांग्रेस विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री के घर पर धरना दिया

जयपुर, 25 जून राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस के एक विधायक ने अपने निर्वाचन क्षेत्र से चार चिकित्सकों के तबादलों पर नाराजगी जताते हुए शनिवार को यहां स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा के आवास पर धरना दिया।

किशनपोल से कांग्रेस विधायक अमीन कागजी अपने समर्थकों के साथ यहां मीणा के निवास पहुंचे और उन्होंने उनसे तबादला सूची के बारे में बात की।

विधायक ने आरोप लगाया कि शुक्रवार शाम को जारी सूची में इन चिकित्सकों का तबादला कर दिया गया जबकि उन्होंने ऐसा नहीं करने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि इस तबादले से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। मंत्री से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कागजी अपने समर्थकों के साथ मंत्री के आवास पर धरने पर बैठ गए।

मंत्री ने मामले को देखने का आश्वासन देते हुए उन्हें शांत करने का प्रयास किया। बाद में विधायक ने धरना समाप्त कर दिया।

विधायक ने कहा,‘‘'चार डॉक्टरों के तबादले को लेकर मेरे निर्वाचन क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। मैंने मंत्री से कहा था कि मैं डॉक्टरों के तबादले के पक्ष में नहीं हूं लेकिन इसके बावजूद उनका तबादला कर दिया गया।’’

उन्होंने कहा कि तबादलों से नाराज लोग आज उनके पास आए जिसके बाद वह लोगों और समर्थकों के साथ मंत्री के पास गए। विधायक के थोड़ी देर धरने पर बैठने के बाद मंत्री उन्हें बातचीत के लिए अंदर ले गए।

बाद में विधायक ने कहा कि मंत्री ने चारों डॉक्टरों का तबादला रद्द कर दिया है। उनके अनुसार इसके साथ ही उनके निर्वाचन क्षेत्र में कुछ और डॉक्टरों को रिक्त पदों पर लगाने के आदेश भी जारी किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2022 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).