देश की खबरें | राजस्थान में नकाबपोश व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर एक दुकानदार की हत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के बालोतरा जिले में बुधवार को दिनदहाड़े एक नकाबपोश व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर एक दुकानदार की हत्या कर दी।
जयपुर, दो अक्टूबर राजस्थान के बालोतरा जिले में बुधवार को दिनदहाड़े एक नकाबपोश व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर एक दुकानदार की हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि घटना जिले के पादरू कस्बे में हुई।
पुलिस के अनुसार पुष्पलाल जैन (60) ने आम दिनों की तरह सुबह अपनी किराना की दुकान खोली, तभी बाइक पर सवार एक नकाबपोश व्यक्ति आया और कुल्हाड़ी से जैन के गले, सिर और सीने पर हमला कर दिया।
पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने जैन को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बाजार बंद कर दिया गया।
पुलिस उपाधीक्षक नीरज शर्मा ने कहा, ‘‘आरोपी का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की जा रही है। घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"
उन्होंने बताया कि इलाके में स्थिति शांतिपूर्ण है।
उन्होंने बताया कि मृतक का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
पुलिस के अनुसार वारदात का कारण जमीन विवाद प्रतीत हो रहा है। कुंज
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2024 12:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

