जरुरी जानकारी | पंजाब में अबतक करीब 81 लाख टन से अधिक धान की खरीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पंजाब में चालू खरीफ विपणन सत्र में अबतक 81 लाख टन से अधिक धान की खरीद की जा चुकी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

लुधियाना, 27 अक्टूबर पंजाब में चालू खरीफ विपणन सत्र में अबतक 81 लाख टन से अधिक धान की खरीद की जा चुकी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) अनुराग अग्रवाल ने कहा कि राज्य भर की सभी अनाज मंडियों में धान खरीद कार्य निर्बाध रूप से किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अबतक मंडियों में 84.48 लाख टन धान आ चुका है, और विभिन्न खरीद एजेंसियों द्वारा 81.80 लाख टन धान की खरीद की जा चुकी है।

किसानों को 11,531 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है।

अग्रवाल, खरीद कार्यों का जायजा लेने यहां से करीब 45 किलोमीटर दूर खन्ना अनाज मंडी में थे।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार एक परेशानी मुक्त और सुचारू खरीद सत्र सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और किसानों से बिना किसी असुविधा के फसलों का एक-एक दाना खरीदा जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\