देश की खबरें | पंजाब में हत्या के आरोपी ने पुलिस पर चलाई गोली, जवाबी कार्रवाई में ढेर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के अमृतसर में हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी ने रविवार को पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान पुलिस पर गोलियां चलाईं, लेकिन वह जवाबी कार्रवाई में मारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अमृतसर, 16 मार्च पंजाब के अमृतसर में हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी ने रविवार को पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान पुलिस पर गोलियां चलाईं, लेकिन वह जवाबी कार्रवाई में मारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने उस दौरान भागने की कोशिश की थी जब उसे अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद करने के लिए घटनास्थल पर ले जाया जा रहा था।

अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नौ मार्च को दर्ज एक हत्या के मामले में हिमाचल प्रदेश के सोलन के एक होटल से बिशंबरजीत सिंह और शरणजीत सिंह को कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था।

अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच के दौरान बिशंबरजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने शेरोबागा गांव में हथियार छिपा रखा था, इसलिए हथियार बरामद करने के लिए उसे मौके पर ले जाया जा रहा था।

यहां जारी एक बयान के अनुसार, घटनास्थल पर पहुंचने पर उसने वहां छिपाकर रखी गई पिस्तौल उठाई और भागने के लिए पुलिस पर गोली चला दी, जिससे एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि टीम ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें आरोपी को गोली लग गई। उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने आरोपी को मृत घोषित कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड