देश की खबरें | कर्ज वसूली से बचने के लिए की मौसी और उसके बेटे की नहर में डुबोकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक युवती ने कर्ज के तौर पर चार लाख रुपयों की वसूली से बचने के लिए कथित तौर पर अपने प्रेमी की मदद से अपनी मौसी तथा मौसेरे भाई को नहर में डुबाकर मार डाला। पुलिस ने करीब तीन महीने की मशक्कत के बाद घटना का खुलासा कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मथुरा (उप्र), 30 जून उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक युवती ने कर्ज के तौर पर चार लाख रुपयों की वसूली से बचने के लिए कथित तौर पर अपने प्रेमी की मदद से अपनी मौसी तथा मौसेरे भाई को नहर में डुबाकर मार डाला। पुलिस ने करीब तीन महीने की मशक्कत के बाद घटना का खुलासा कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि करीब तीन महीने पहले पुलिस को मांट क्षेत्र में माला देवी नामक महिला और राया इलाके में उसके बेटे विनय का शव मिला था। दोनों की मृत्यु डूबने से हुई थी।

उन्होंने बताया कि मृत महिला की मां ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में कहा था कि उसकी बेटी माला देवी अपने पति सतीश फौजी की मृत्यु के बाद मथुरा के इंदुपुरम कॉलोनी में उनके साथ रह रही थी।

सिंह ने बताया कि माला देवी 18 मार्च को अपने पुत्र विनय के साथ अपनी जेठानी की एक रस्म में शिरकत के लिए देहरादून गई थी और वहां से 24 मार्च को मथुरा के लिए निकली थी, मगर घर नहीं पहुंची। उन्होंने कहा कि उसका फोन भी बंद आ रहा था।

सिंह के अनुसार, माला की मां का कहना था कि उसकी दूसरी बेटी की पुत्री नेहा ने माला देवी से मकान खरीदने के लिए चार लाख रुपये उधार लिये थे, मगर वह उन्हें लौटा नहीं रही थी तथा मांगने पर वह एवं उसका कथित प्रेमी योगेश कुशवाहा उससे झगड़ते थे।

उन्होंने बताया कि माला की मां का आरोप था कि नेहा और उसके प्रेमी ने ही संपत्ति अपने नाम कराने के उद्देश्य से बेटी और उसके पुत्र को अगवा कर लिया है।

सिंह ने बताया कि इस मामले में नेहा और योगेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिंह के अनुसार, पूछताछ में नेहा ने बताया कि वह और योगेश करीब चार वर्ष से एक-दूसरे को जानते हैं और उसके नाना-नानी और मौसी माला देवी उस पर योगेश से शादी का दबाव बनाते थे, जबकि योगेश पहले से शादीशुदा था।

पुलिस अधीक्षक (नगर) के मुताबिक नेहा ने बताया कि उसने प्रेमी योगेश, उसके साथी राकेश फौजी और इमरान के साथ मिलकर योजना बनायी कि माला की हत्या कर दी जाए तो उसे अपना कर्ज वापस नहीं करना पड़ेगा और उसके मेरठ स्थित घर को बेचकर वे रकम आपस में बांट लेंगे। माला देवी ने पति की मृत्यु के बाद मिले 12 लाख रुपये एक वकील को व्यापार के लिए दिए थे। जिन्हें वह वापस नहीं लौटा रहा था। वे चारों उसे देहरादून से वापसी के समय यह कहकर मथुरा ले गये कि उन्होंने उस वकील को पकड़ लिया है।

उन्होंने बताया कि योगेश ने माला देवी को मथुरा के एक होटल में ठहराया और योजना के अनुसार माला को वकील से मिलाने के बहाने राया ले जाकर, जबकि उसके बेटे विनय को मांट में गंगनहर में डुबोकर मार डाला।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने नेहा और योगेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि उनके फरार साथियों राकेश और इमरान की तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी