देश की खबरें | ओडिशा में 14 साल के किशोर ने पैसों की खातिर तीन लोगों की जान ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के भद्रक जिले में पैसों की खातिर 14 वर्षीय एक किशोर ने 60 वर्षीय अपनी नानी, एक अन्य महिला एवं उसकी आठ वर्षीय बेटी की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

भद्रक, 20 जून ओडिशा के भद्रक जिले में पैसों की खातिर 14 वर्षीय एक किशोर ने 60 वर्षीय अपनी नानी, एक अन्य महिला एवं उसकी आठ वर्षीय बेटी की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपनी नानी सुमति मुंडा से जितने पैसे मांगे थे, उन्होंने उससे कम पैसे उसे दिये थे। इसके साथ ही सुकांति मुंडा (28) नामक एक अन्य महिला ने आरोपी से उधार लिये गये 1000 रुपये नहीं लौटाए थे।

पुलिस के अनुसार पैसों को लेकर शुरू विवाद में आरोपी ने तीन लोगों की जान ले ली।

भद्रक के उपसंभागीय पुलिस अधिकारी सौरव ओटा ने बताया कि सुकांति मुंडा और उसकी आठ साल की बेटी मिनी मुंडा के शव बुधवार को जिस स्थान से बरामद किये गये वहीं से सुमति मुंडा का क्षत-विक्षत शव भी मिला।

सुकांति मुंडा के पति राजा की शिकायत के आधार पर भद्रक ग्रामीण थाने में एक मामला दर्ज किया गया है।

भद्रक ग्रामीण थाने के प्रभारी अमिताभ दास ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गये हैं तथा आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\