Noida Road Accident: नोएडा में वाहन ने सड़क किनारे सो रहे तीन लोगों को कुचला,दो की मौत
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में एक तेज रफ्तार वाहन ने सड़क किनारे सो रहे तीन लोगों को कुचल दिया. इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.
नोएडा, 25 जुलाई : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में एक तेज रफ्तार वाहन ने सड़क किनारे सो रहे तीन लोगों को कुचल दिया. इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि कल रात औरैया निवासी श्याम सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 24 जुलाई रात 12 बजे के करीब उसके जीजा पूरन सिंह तथा दो अन्य लोग श्याम और विनोद चार मूर्ति चौकी के सामने सड़क किनारे सो रहे थे तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें कुचल दिया. ये तीनों वाहन चलाने का काम करते थे. यह भी पढ़ें : अपर पुलिस महानिदेशक ने की छापामार कार्रवाई, अवैध वसूली कर रहे दो पुलिसकर्मियों समेत 18 गिरफ्तार
शिकायत में कहा गया कि इस घटना में पूरन और विनोद की मौके पर ही मौत हो गई तथा श्याम सिंह को अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2024 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

