देश की खबरें | नवी मुंबई में ‘प्लेसमेंट एजेंसी’ ने नौकरी दिलाने के नाम पर छह लोगों से 16.8 लाख रुपये ठगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नवी मुंबई में नौकरी दिलाने के नाम पर छह लोगों से 16.8 लाख रुपये ठगने के आरोप में एक ‘प्लेसमेंट एजेंसी’ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
ठाणे, 18 मई महाराष्ट्र के नवी मुंबई में नौकरी दिलाने के नाम पर छह लोगों से 16.8 लाख रुपये ठगने के आरोप में एक ‘प्लेसमेंट एजेंसी’ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
एजेंसी ने नौवहन क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर यह राशि वसूली थी।
पुलिस के अनुसार, एजेंसी ने भरोसा दिलाने के लिए फर्जी रोजगार समझौते (एम्प्लॉयमेंट एग्रीमेंट) और बॉण्ड सौंपे थे।
एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों में से एक की शिकायत पर बृहस्पतिवार को भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) (धोखाधड़ी) के तहत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
उन्होंने कहा कि आरोपियों ने छह पीड़ितों को नौकरी दिलाने का वादा किया और उनसे कुल 16.8 लाख रुपये की राशि ली। इसके बदले में उन्हें फर्जी दस्तावेज और बॉण्ड सौंपे गए।
अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गयी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2025 11:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

