देश की खबरें | नागपुर में कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नागपुर शहर के महल इलाके में रविवार को कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की।

नागपुर, एक अगस्त नागपुर शहर के महल इलाके में रविवार को कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की।

पुलिस ने बताया कि मामले के बिगड़ने से पहले ही स्थिति पर काबू पा लिया गया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का मुख्यालय शहर के महल इलाके में ही स्थित है।

डीसीपी (जोन तीन) लोहित मटानी ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब कांग्रेस के पार्षद बंटी शेल्के दोपहर में ‘संघ से संसद तक’ रैली का नेतृत्व कर रहे थे।

उन्होंने बताया, ‘‘ रैली का मार्ग तय था लेकिन शेल्के ने अचानक निकट के गणेश मंदिर में जाकर दर्शन करने का फैसला किया। हालांकि, वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया।’’

इसके बाद इस स्थल के नजदीक भाजपा कार्यकर्ता जमा हो गए और दोनों तरफ से नारेबाजी शुरू हो गई। बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप करके स्थिति को शांत कराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\