देश की खबरें | मेरठ में एक युवक ने सगे बड़े भाई की गोली मारकर हत्या की, गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के घनी आबादी वाले इलाके थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी और कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मेरठ, 31 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के घनी आबादी वाले इलाके थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी और कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक (नगर) पीयूष सिंह ने सोमवार को बताया कि रविवार की देर रात करीब ढाई बजे सूचना मिली कि थाना लिसाड़ी गेट की चौकी पिलोखड़ी के अन्तर्गत फूल गली में रिजवान (28) नाम के एक युवक ने अपने सगे भाई फुरकान (38) की गोली मारकर हत्या कर दी है।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी और छानबीन शुरू की।
उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस ने मृतक के भाई गुफरान की तरफ से आरोपी रिजवान के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद का प्रकरण सामने आया है।
आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।
सं आनन्द
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)