एजेंसी न्यूज

Rajasthan Weather: राजस्थान के अनेक भागों में तेज गर्मी व लू चलने की चेतावनी

मौसम विभाग ने राज्य के अनेक भागों में तीव्र गर्मी पड़ने और लू चलने की चेतावनी दी है. राज्य में इस समय अधिकतम तापमान सामान्य से एक से चार डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है. मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी.

Rajasthan Weather: राजस्थान के अनेक भागों में तेज गर्मी व लू चलने की चेतावनी
(Photo Credits Twitter)

जयपुर, 5 अप्रैल : मौसम विभाग ने राज्य के अनेक भागों में तीव्र गर्मी पड़ने और लू चलने की चेतावनी दी है. राज्य में इस समय अधिकतम तापमान सामान्य से एक से चार डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है. मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य में आगामी 2-3 दिन में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री और बढ़ोतरी होने की संभावना है. छह-सात अप्रैल को दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में कुछ भागों में अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री व पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री रह सकता है.

वहीं राज्य के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं आज से ही लू (हीटवेव) चलने की संभावना है. आगामी 2-3 दिनों में 'हीटवेव' के क्षेत्र तथा तीव्रता दोनों में बढ़ोतरी होगी. छह से आठ अप्रैल के दौरान राज्य में कहीं-कहीं तेज लू चलने की चेतावनी है. यह भी पढ़ें : Rajasthan Weather: राजस्थान के अनेक भागों में तेज गर्मी व लू चलने की चेतावनी

इस बीच इस समय में राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 37 से 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है जो सामान्य से 1 से 4 डिग्री ऊपर है. बीते चौबीस घंटे में राजस्थान में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 42.7 डिग्री रहा जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2025 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).