Maharashtra: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक व्यक्ति ने महिला की चाकू घोंपकर हत्या की, उसकी बहन को घायल किया
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक व्यक्ति ने अपने प्रेम प्रस्ताव को अस्वीकार करने पर 23 वर्षीय एक महिला की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी और उसकी बहन को घायल कर दिया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
ठाणे, 29 अक्टूबर : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक व्यक्ति ने अपने प्रेम प्रस्ताव को अस्वीकार करने पर 23 वर्षीय एक महिला की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी और उसकी बहन को घायल कर दिया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार की सुबह भिवंडी के भदवड़ गांव में हुई. शांति नगर थाने के निरीक्षक अतुल अदुरकर ने बताया कि उत्तर प्रदेश के एक ही गांव के रहने वाले महिला और आरोपी राजू महेंद्र सिंह (24) एक-दूसरे के पड़ोसी थे, जिस कारण महिला उसे जानती थी.
उन्होंने बताया कि पीड़िता ने आरोपी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था जिससे वह नाराज था. अधिकारी ने बताया कि आरोपी पूर्वाह्न 11:15 बजे महिला के घर में घुसा और रसोई घर के चाकू से उस पर तब तक वार करता रहा जब तक वह जमीन पर गिर नहीं गई. उन्होंने बताया कि महिला को बचाने आई उसकी बहन पर भी व्यक्ति ने हमला किया जिससे वह घायल हो गई. उन्होंने बताया कि आरोपी मौके से फरार हो गया है. यह भी पढ़ें : Buldhana Accident: बुलढाना के नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कंटेनर ने मारी ट्रैक्टर को टक्कर, तीन मजदूरों की मौत
अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए महिला के शव को भिवंडी के सरकारी अस्पताल भेजा. उन्होंने बताया कि मृतक महिला के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 103 (हत्या), 333 (चोट पहुंचाने, हमला करने या गलत तरीके से रोकने की तैयारी के बाद घर में जबरन प्रवेश) और भारतीय न्याय संहिता तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2024 02:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

