Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में शिक्षक ने छात्र की मौत का झूठा हवाला देकर छुट्टी ली, निलंबित
मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को एक छात्र की मौत का झूठा हवाला देकर छुट्टी लेने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है.
मऊगंज (मध्यप्रदेश), 4 दिसंबर : मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को एक छात्र की मौत का झूठा हवाला देकर छुट्टी लेने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आरोपी हीरालाल पटेल जिले के चिगरिका टोला में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत है.
अधिकारियों के अनुसार पटेल ने 27 नवंबर को छुट्टी ली और उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज किया कि स्कूल के कक्षा तीन के छात्र की मौत हो गई है और वह अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे हैं. यह भी पढ़ें : किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस सहित कुछ अन्य विपक्षी दलों का राज्यसभा से बहिर्गमन
उन्होंने बताया कि जब छात्र के पिता को शिक्षक के नोट के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने जिलाधिकारी से शिकायत की क्योंकि उनका बेटा जीवित और स्वस्थ है. मऊगंज के जिलाधिकारी अजय श्रीवास्तव ने बताया कि पटेल को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2024 12:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

