एजेंसी न्यूज

मध्य प्रदेश में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 2,165 हुई, 110 लोगों की जान गई

मध्य प्रदेश सरकार के ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से सात लोगों मौत हुयी है। इनमें इंदौर एवं भोपाल में तीन—तीन और मंदसौर में एक मौत शामिल है। जबकि इस अवधि में संक्रमण के 75 नये मामले सामने आये हैं।

मध्य प्रदेश में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 2,165 हुई, 110 लोगों की जान गई
जमात

भोपाल, 27 अप्रैल मध्य प्रदेश में कोविड-19 से मरने सात और लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या सोमवार को 110 हो गई और संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 2,165 पर पहुंच गई।

मध्य प्रदेश सरकार के ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से सात लोगों मौत हुयी है। इनमें इंदौर एवं भोपाल में तीन—तीन और मंदसौर में एक मौत शामिल है। जबकि इस अवधि में संक्रमण के 75 नये मामले सामने आये हैं।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 1,698 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं और इनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें से 1,644 की हालत स्थित है जबकि 54 मरीज गंभीर हैं। कुल 357 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। स्वस्थ हुये मरीजों का प्रतिशत 16.48 पर पहुंच गया है।

प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस की महामारी से सबसे अधिक 60 मौत अकेले इन्दौर में हुई हैं, जबकि उज्जैन में 17, भोपाल में 12, देवास में छह, खरगोन में छह, होशंगाबाद एवं मंदसौर में दो—दो और छिंदवाड़ा, जबलपुर, आगर मालवा, धार एवं खंडवा एक-एक मरीज की मौत हुई है।

प्रदेश के कुल 52 में से 27 जिलों के लोग अब तक कोविड—19 के लिए संक्रमित पाये गये हैं।

प्रदेश में इन्दौर में आज कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 31 नये मामले आये हैं, जबकि इसके बाद भोपाल में 13, उज्जैन में 13, जबलपुर में 10, रायसेन में पांच, होशंगाबाद देवास एवं हरदा में एक-एक नया मामला सामने आया है।

इसी के साथ कोरोना वायरस की महामारी से बुरी तरह प्रभावित इन्दौर में कोविड—19 की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,207 हो गयी है, जबकि भोपाल में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 428, उज्जैन में 119, जबलपुर में 69, होशंगाबाद में 33, रायसेन में 33, देवास में 24 हो गई है।

इनके अलावा, खरगोन में अब कोरोना वायरस से 61 लोग संक्रमित हैं, जबकि धार एवं खंडवा में 36-36, आगर मालवा में 11, बड़वानी में 24, मुरैना, रतलाम एवं विदिशा में 13—13, मंदसौर में नौ, शाजापुर में छह, सागर और छिंदवाड़ा में पांच-पांच, श्योपुर एवं ग्वालियर में चार—चार, अलीराजपुर में तीन, शिवपुरी एवं टीकमगढ़ में दो—दो और बैतूल, हरदा एवं डिंडोरी में एक—एक कोरोना वायरस की बीमारी के चपेट में आया है। वहीं, दो मरीज अन्य राज्य के हैं।

कोरोना वायरस के घातक संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश में प्रभावित जिलों में कुल 641 निषिद्ध क्षेत्र बनाए गए हैं। यहां लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2020 10:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).