भोपाल, तीन दिसंबर मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 127 सीट पर जीत हासिल कर बहुमत का आंकड़ा पर चुकी है और जबकि 37 सीटों पर पार्टी आगे है । वहीं कांग्रेस ने अब तक 38 सीट पर जीत दर्ज की है और 27 पर आगे चल रही है। निर्वाचन आयोग ने इसकी जानकारी दी।
आयोग के अनुसार भारत आदिवासी पार्टी ने भी प्रदेश में पहली बार एक सीट पर जीत दर्ज की है ।
आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (बुधनी), कैलाश विजयवर्गीय (इंदौर एक), केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (दिमनी), प्रहलाद पटेल (नरसिंहपुर), लोकसभा सांसद राकेश सिंह (जबलपुर पश्चिम), लोकसभा सांसद उदय प्रताप सिंह (गाडरवारा) से चुनाव जीत चुके हैं।
इसमें कहा गया है कि सांसद गणेश सिंह सतना से तथा सांसद रीति पाठक सीधी से मतगणना में आगे चल रहे हैं जबकि केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते (निवास) चुनाव हार गए हैं।
इसमें कहा गया है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ (छिंदवाड़ा) से 35 हजार से अधिक मतों से आगे हैं।
मध्यप्रदेश की 230 सीट के लिए मतदान 17 नवंबर को हुआ था और मतगणना आज सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच 52 जिला मुख्यालयों पर शुरू हुई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY