विदेश की खबरें | लीबिया सैन्य वार्ता में दोनों पक्ष स्थायी संघर्ष विराम समझौते पर पहुंचे थे: संयुक्त राष्ट्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लीबिया के लिए संयुक्त राष्ट्र की दूत स्टेफनी तुर्को विलियम्स के नेतृत्व में मध्यस्थता के बाद 5+ 5 संयुक्त सैन्य आयोग इस उपलब्धि पर पहुंचा और संयुक्त राष्ट्र ने इसे ‘‘लीबिया में शांति और स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव’’ बताया।

लीबिया के लिए संयुक्त राष्ट्र की दूत स्टेफनी तुर्को विलियम्स के नेतृत्व में मध्यस्थता के बाद 5+ 5 संयुक्त सैन्य आयोग इस उपलब्धि पर पहुंचा और संयुक्त राष्ट्र ने इसे ‘‘लीबिया में शांति और स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव’’ बताया।

इस संबंध में हालांकि विस्तृत जानकारी अभी उपलब्ध नहीं हो सकी है लेकिन दोनों पक्ष शुक्रवार की सुबह जिनेवा में हस्ताक्षर कार्यक्रम में शामिल थे।

यह भी पढ़े | US Presidential Election 2020: आखिरी प्रेसिडेंशियल डिबेट में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडन ने कोरोनो वायरस से हुई मौतों के लिए डोनाल्ड ट्रंप को ठहराया जिम्मेदार.

विलियम्स ने कहा, ‘‘एक स्थायी संघर्ष विराम समझौते का मार्ग अक्सर लंबा और कठिन होता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘समझौते की प्रतिबद्धताओं को लागू करने के लिए आने वाले दिनों और हफ्तों में हमारे पास बहुत काम है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस संघर्ष का सामना करने कर रहे लीबिया के लोगों की समस्याओं को कम करने के लिए जितनी जल्दी हो सके काम जारी रखना आवश्यक है।’’

यह भी पढ़े | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पर्यावरण पर की चर्चा, कहा- भारत को देखो कितना गंदा है, वहां की हवा कितनी गंदी है..

विलियम्स ने कहा, ‘‘हमें लोगों को बेहतर भविष्य की उम्मीद देनी होगी।’’ उन्होंने उम्मीद जताई कि समझौता ‘‘लीबियाई लोगों की समस्याओं को समाप्त करने और टकराव के कारण विस्थापित हुए लोगों को उनके घरों में लौटने में मदद करेगा।’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\