एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली के ख्याला में दो दोस्तों ने चाकू से वार कर एक-दूसरे की जान ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके में दो दोस्तों ने झगड़े के दौरान चाकू से वार कर एक-दूसरे की जान ले ली। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली के ख्याला में दो दोस्तों ने चाकू से वार कर एक-दूसरे की जान ली

नयी दिल्ली, 14 जुलाई पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके में दो दोस्तों ने झगड़े के दौरान चाकू से वार कर एक-दूसरे की जान ले ली। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार रात करीब 11 बजे की है।

उन्होंने बताया कि ख्याला के बी ब्लॉक निवासी दो दोस्तों में कहासुनी उस समय हुई जब वे एक स्थानीय पार्क में बैठे हुए थे।

अधिकारी ने बताया कि कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘स्थानीय लोग उन्हें दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले गए, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ख्याला थाने को सूचना मिली थी कि चाकू लगने से घायल दो लोगों को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की एक टीम अस्पताल पहुंची तो पता चला कि दोनों की मौत हो चुकी है।’’

प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों दोस्त थे और एक-दूसरे को कई वर्षों से जानते थे। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 09:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).