एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | झारखंड में सीबीआई ने रिश्वत लेने के आरोप में उप-डाकपाल को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एक उप-डाकपाल को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | झारखंड में सीबीआई ने रिश्वत लेने के आरोप में उप-डाकपाल को गिरफ्तार किया

चाईबासा (झारखंड), 23 जुलाई झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एक उप-डाकपाल को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सीबीआई ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि जांच एजेंसी ने एक शिकायत के बाद मनोहरपुर उप-डाकघर में कार्यरत आरोपी उप-डाकपाल के खिलाफ 21 जुलाई को मामला दर्ज किया।

बयान के अनुसार शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने शिकायतकर्ता से 1,18,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।

इसके अनुसार, बातचीत के बाद आरोपी ने 20 हजार रुपये की पहली किस्त के रूप में रिश्वत लेने पर सहमति जताई।

बयान में कहा गया है कि इसके बाद सीबीआई ने आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

इसके अनुसार मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2025 03:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).