देश की खबरें | झारखंड में महिला को 'डायन' बताकर मार डाला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के पलामू जिले में जादू-टोना करने के संदेह में 48 वर्षीय एक महिला को उसके परिवार के सदस्यों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
मेदिनीनगर, दो दिसंबर झारखंड के पलामू जिले में जादू-टोना करने के संदेह में 48 वर्षीय एक महिला को उसके परिवार के सदस्यों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि चैनपुर थाना क्षेत्र के बसरियाकला गांव में शुक्रवार रात को हुई घटना को लेकर महिला के देवर और उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन ने कहा कि विधवा महिला की उसके देवर ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
उन्होंने कहा,''देवर ने इसके बाद अपने दो बेटों की मदद से महिला का शव गांव के कुएं में फेंक दिया।''
पुलिस अधिकारी ने कहा कि हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा बरामद कर लिया गया है, जिसपर खून के निशान हैं।
उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एमएमसीएच) भेजा गया है।
रमेशन ने कहा,''इस मामले में विशेष जांच की जा रही है।''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2023 08:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

