देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के झांसी में विक्षिप्त महिला ने अपनी ही बच्ची को मार डाला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में मंगलवार को एक विक्षिप्त महिला ने अपनी ही दो साल की बच्ची की चाकू से प्रहार करके हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
झांसी, एक अक्टूबर उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में मंगलवार को एक विक्षिप्त महिला ने अपनी ही दो साल की बच्ची की चाकू से प्रहार करके हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने बताया कि बबीना थाना क्षेत्र के न्यू पंप हाउस इलाके में पूर्वाह्न करीब 11 बजे स्थानीय लोगों ने एक महिला को हाथ में खून से सना चाकू लेकर घर से बाहर निकलते देखकर पुलिस को सूचना दी।
उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला कि महिला ने अपनी ही ढाई साल की बच्ची की चाकू मारकर हत्या कर दी है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के बाद महिला भी घायल पाई गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिंह ने बताया कि महिला के पति की करीब दो साल पहले मौत हो गयी थी जिसके बाद से ही उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी।
उन्होंने बताया कि घटना किन परिस्थितियों में हुई इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है और मामले के संबंध में अभी तक किसी से कोई शिकायत नहीं मिली है।
उन्होंने बताया कि कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2024 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

