देश की खबरें | राजस्थान के झालावाड़ में संबंधी ने 19 साल के किशोर की हथौड़ा मार कर हत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के झालावाड़ जिले के एक कस्बे में पैसों के लेन-देन को लेकर शराब के नशे में हुए झगड़े के दौरान 19 वर्षीय एक युवक की उसके रिश्तेदार ने हथौड़ा मार कर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
कोटा (राजस्थान), 30 अप्रैल राजस्थान के झालावाड़ जिले के एक कस्बे में पैसों के लेन-देन को लेकर शराब के नशे में हुए झगड़े के दौरान 19 वर्षीय एक युवक की उसके रिश्तेदार ने हथौड़ा मार कर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि घटना झालावाड़ के भवानी मंडी थाना क्षेत्र में सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात को हुई।
भवानी मंडी थाने के एसएचओ रमेश चंद मीना ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव पीड़ित के परिवार को सौंप दिया गया।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित राहुल भील और उसका रिश्तेदार राकेश भील (20) मिलकर गन्ने के जूस की दुकान चलाते थे।
पुलिस उपाधीक्षक प्रेम कुमार चौधरी ने बताया कि सोमवार देर रात दोनों अपने जूस के ठेले के पास शराब पी रहे थे, तभी पैसों को लेकर उनमें कहासुनी हो गई।
चौधरी ने बताया कि झगड़ा बढ़ने पर राकेश ने गुस्से में राहुल के सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि आरोपी मौके से भाग गया लेकिन उसे तुरंत पकड़ लिया गया और हिरासत में ले लिया गया । उन्होंने बताया कि उससे पूछताछ जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2024 03:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

