MP: इंदौर में भाजपा पार्षद के पति की थाने में पिटाई, वीडियो वायरल
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में बृहस्पतिवार को सफाई कर्मचारियों और उनके रिश्तेदारों के एक समूह ने राऊ नगरपालिका की एक भाजपा पार्षद के पति की थाने में कथित तौर पर पिटाई कर दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ है.
इंदौर (मप्र), 14 अक्टूबर : मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में बृहस्पतिवार को सफाई कर्मचारियों और उनके रिश्तेदारों के एक समूह ने राऊ नगरपालिका की एक भाजपा पार्षद के पति की थाने में कथित तौर पर पिटाई कर दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ है. यह भी पढ़ें : UP: अंबेडकरनगर के DM का विवादित बयान, बाढ़ पीड़ितों से बोले ‘Zomato’ सर्विस नहीं चला रहे, जो घर तक खाना पहुंचाएंगे- Video
राऊ पुलिस थाने के निरीक्षक नरेंद्र सिंह रघुवंशी ने पीटीआई- को बताया, ‘‘शाम करीब साढ़े चार बजे सफाईकर्मियों का एक समूह राऊ नगरपालिका के वार्ड नंबर 13 की पार्षद के पति संदीप चौहान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचा क्योंकि उसने एक महिला कर्मी के साथ फोन पर कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया था.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2022 09:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

