देश की खबरें | इंदौर में वर्दीधारी दरोगा को पीटा और पिटाई करने का वीडियो बनाया,जेलकर्मी समेत दो लोग हिरासत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंदौर में पुलिस के एक उपनिरीक्षक (दरोगा) को बंधक बनाकर पीटने और पिटाई की घटना का वीडियो बनाने के आरोप में जेल विभाग के एक कर्मचारी समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इंदौर (मध्यप्रदेश), छह फरवरी इंदौर में पुलिस के एक उपनिरीक्षक (दरोगा) को बंधक बनाकर पीटने और पिटाई की घटना का वीडियो बनाने के आरोप में जेल विभाग के एक कर्मचारी समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आरोपियों ने ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक को पीटे जाने की घटना का वीडियो भी बना लिया। इन वीडियो में वे वर्दीधारी उपनिरीक्षक से उसका नाम पूछकर उससे गाली-गलौज करते और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में यह भी दिखाई दे रहा है कि आरोपियों ने उपनिरीक्षक को अपनी महंगी कार में जबरन बैठा रखा है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रामसनेही मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया,"यह घटना उस वक्त हुई, जब उपनिरीक्षक तेलेस्फोर एक्का बाणगंगा थाना क्षेत्र में बुधवार अलसुबह गाड़ियों की जांच कर रहे थे और उन्होंने संदिग्ध हालत में घूम रहे आरोपियों की कार को रोका था।"

उन्होंने बताया कि इस मामले में विकास डाबी और रवि नायक को पुलिस हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि डाबी अलीराजपुर जिले के जोबट स्थित जेल में प्रहरी है और वह छुट्टी के दौरान इंदौर में अपने घर आया था।

मिश्रा ने बताया कि घटनाक्रम में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि सभी चार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज