देश की खबरें | इंदौर में एक व्यक्ति ने कचरा गाड़ी के कर्मचारी पर पिस्तौल तानी, वीडियो वायरल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में एक व्यक्ति ने घर-घर से कचरा जमा करने वाली चारपहिया गाड़ी के कर्मचारी से विवाद के दौरान तैश में आकर उस पर पिस्तौल तान दी।

इंदौर (मध्यप्रदेश), 17 अप्रैल देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में एक व्यक्ति ने घर-घर से कचरा जमा करने वाली चारपहिया गाड़ी के कर्मचारी से विवाद के दौरान तैश में आकर उस पर पिस्तौल तान दी।

राजेंद्र नगर क्षेत्र में शनिवार को सामने आई इस घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर फैलने के बाद पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है।

वीडियो में महेश पटेल नाम का व्यक्ति कचरा संग्रहण गाड़ी के कर्मचारी पर पिस्तौल तानता नजर आ रहा है, जबकि उसके एक परिजन को कर्मचारी से गाली-गलौज करते हुए उसे बुरी तरह धमकाते देखा जा सकता है।

चश्मदीदों का दावा है कि पटेल के घर से गीला और सूखा कचरा मिलाकर इस गाड़ी में डाला जा रहा था और सफाई कर्मचारियों द्वारा इस बात पर आपत्ति जताए जाने को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आदित्य मिश्रा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम इस वीडियो की तसदीक कर समूचे घटनाक्रम के बारे में पता लगा रहे हैं। पूरा घटनाक्रम समझने के बाद ही हम इस पर टिप्पणी कर सकेंगे।’’

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा, ‘‘हमें संबंधित वीडियो की जानकारी मिली है। अगर हमारे किसी सफाई कर्मचारी के साथ कोई व्यक्ति अकारण झगड़ा करेगा, तो हम उचित कदम उठाएंगे। इंदौर नगर निगम सभी सफाई कर्मचारियों के साथ खड़ा है।’’

उधर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने दावा किया कि नगर निगम कर्मचारी पर पिस्तौल तानने वाला शख्स सत्तारूढ़ भाजपा का करीबी है, इसलिए समूचा सरकारी तंत्र इस मामले को रफा-दफा करने में जुट गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें