Gujarat: गुजरात में एक व्यक्ति ने अपने बेटे को नदी में धकेल कर ली जान

गुजरात के सूरत में एक व्यक्ति ने 12 साल के अपने बेटे को कथित रूप से नदी में धकेल कर मार डाला एवं दावा किया कि उसका बेटा सेल्फी लेते हुए नदी में गिर गया.

गुजरात पुलिस (Photo Credits: Wikipedia)

सूरत, 3 नवंबर : गुजरात (Gujarat) के सूरत में एक व्यक्ति ने 12 साल के अपने बेटे को कथित रूप से नदी में धकेल कर मार डाला एवं दावा किया कि उसका बेटा सेल्फी लेते हुए नदी में गिर गया. रांदेर थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि सईद इलयास शेख को 31 अक्टूबर को तापी नदी में अपने बेटे जाकिर को कथित रूप से धकेल देने को लेकर मंगलवार गिरफ्तार किया गया.

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कथित रूप से उस लड़के को अपना बेटा मानने से इनकार कर दिया और दावा किया कि घरेलू कलह की वजह से जब उसकी पत्नी तीन साल तक अपने मायके रही तब उसका किसी के साथ अवैध संबंध बन गया था. यह भी पढ़ें : तमिलनाडु सरकार ने पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने का आदेश जारी किया

अधिकारी के मुताबिक शेख ने बताया कि उसने जाकिर की हत्या करने की ठान ली थी क्योंकि जाकिर ने शेख को नहीं, बल्कि उसकी पत्नी के कथित प्रेमी को अपना पिता स्वीकार किया था. अधिकारी के अनुसार मंगलवार को इस लड़के शव बरामद किया गया जिसके बाद आरोपी केा गिरफ्तार किया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड