एजेंसी न्यूज

Gorakhpur: गोरखपुर में शराबी पतियों को छोड़ दो महिलाओं ने एक दूसरे से की शादी

गोरखपुर में अपने शराब के आदी पतियों से तंग आकर यहां दो महिलाओं ने अपना घर छोड़ दिया और एक-दूसरे से शादी कर ली. कविता और गुंजा उर्फ बबलू ने बृहस्पतिवार शाम देवरिया के छोटी काशी कहे जाने वाले शिव मंदिर में विवाह किया.

Gorakhpur: गोरखपुर में शराबी पतियों को छोड़ दो महिलाओं ने एक दूसरे से की शादी
Gorakhpur (img: tw)

गोरखपुर (उप्र), 24 जनवरी : गोरखपुर में अपने शराब के आदी पतियों से तंग आकर यहां दो महिलाओं ने अपना घर छोड़ दिया और एक-दूसरे से शादी कर ली. कविता और गुंजा उर्फ बबलू ने बृहस्पतिवार शाम देवरिया के छोटी काशी कहे जाने वाले शिव मंदिर में विवाह किया. उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि वे पहली बार इंस्टाग्राम पर मिली थी और समान परिस्थितियों के कारण वे एक-दूसरे के करीब आ गईं.

दोनों को अपने शराबी जीवनसाथियों के हाथों घरेलू हिंसा सहनी पड़ी. मंदिर में गुंजा ने दूल्हे की भूमिका निभाई, कविता को सिंदूर लगाया और उन्होंने सात फेरे पूरे किए. महिलाओं ने जीवन भर एक-दूसरे का साथ निभाने की कसम खाई. यह भी पढ़ें : दिल्ली-एनसीआर में फिटजी के कई केंद्र अचानक बंद, प्राथमिकी दर्ज

गुंजा ने कहा, "हम अपने पतियों के शराब पीने और उनके द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने से परेशान थे. इसने हमें शांति और प्रेम का जीवन चुनने के लिए मजबूर किया. हमने गोरखपुर में एक जोड़े के रूप में रहने और जीवनयापन के लिए काम करने का फैसला किया है.” मंदिर के पुजारी उमा शंकर पांडे ने कहा कि महिलाओं ने माला और सिंदूर खरीदा, अनुष्ठान किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2025 01:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).