देश की खबरें | गोवा में फर्जी पुलिस ने बुजुर्गों को ठगा, पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा में खुद को पुलिसकर्मी बताकर कुछ ठगों ने बुजुर्ग नागरिकों को निशाना बनाते हुए उनके कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। इन घटनाओं के बाद राज्य पुलिस ने बृहस्पतिवार को लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
पणजी, 17 जुलाई गोवा में खुद को पुलिसकर्मी बताकर कुछ ठगों ने बुजुर्ग नागरिकों को निशाना बनाते हुए उनके कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। इन घटनाओं के बाद राज्य पुलिस ने बृहस्पतिवार को लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
दक्षिण गोवा के पुलिस अधीक्षक टीकम सिंह वर्मा ने मडगांव में पत्रकारों को बताया कि दक्षिण गोवा के वास्को और फातोर्डा इलाकों से 15 जुलाई को इस तरह की दो घटनाएं सामने आईं।
उन्होंने बताया कि ठगों ने बुजुर्गों को निशाना बनाने के लिए नया तरीका अपनाया है। उनके अनुसार, ठग खुद को पुलिसकर्मी बताकर सड़क पर टहलते वरिष्ठ नागरिकों के पास पहुंचते हैं और उन्हें ‘सहायता’ के बहाने अपने गहने उतारने के लिए कहते हैं।
वर्मा के अनुसार, इसके बाद ठग गहनों को एक कपड़े में लपेटकर उन्हें वापस सौंपने का नाटक करते हैं, लेकिन असल में कपड़े में असली गहनों की जगह नकली गहने या कोई छोटी-मोटी सामग्री होती है।
उन्होंने बताया कि दोनों मामलों में पीड़ित जब घर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि कपड़े में उनके असली सोने के गहने नहीं थे।
वर्मा ने बताया कि इस गिरोह के सदस्य काले रंग के दोपहिया वाहन पर घूमते हुए देखे गए हैं। अभी तक पुलिस को इस मामले में कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है।
उन्होंने लोगों, खासकर बुजुर्गों से सतर्क रहने की अपील की और कहा कि “पुलिस सड़क पर बिना कारण किसी को नहीं रोकेगी, इसलिए किसी ऐसे अनजान व्यक्ति से सावधान रहें जो पुलिसकर्मी होने का दावा करे।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2025 01:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

